फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two arrested with explosive substance in Banjar Kullu Himachal Pradesh

बंजार में विस्फोटक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2019 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Dec 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with explosive substance in Banjar Kullu Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

बंजार पुलिस ने नाके के दौरान विस्फोटक पदार्थ (जिलेटिन रॉड) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को बंजार पुलिस की एक टीम में शामिल हेड कांस्टेबल अनुपम, जगदीश तथा प्रीतम ने फागू पुल के पास नाका लगाया था।

विज्ञापन


सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच, सामने से आ रही कार को तलाशी के रोका तो उस में सवार दो युवकों से गाड़ी के कागजात के साथ वाहन की तलाशी ली गई। इसमें छह विस्फोटक रॉड सहित अन्य पदार्थ बरामद किए गए।
विज्ञापन


यह जिलेटिन रॉड चट्टानों को तोड़ने में इस्तेमाल की जाती हैं। इसे रखने के लिए लाइसेंस होना जरूरी है। पुलिस ने अशोक कुमार निवासी पलाहच तथा विरेंद्र शर्मा निवासी धारड़ी बंजार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed