फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck accident, on died

सेब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Thu, 02 Oct 2014 06:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Oct 2014 06:53 PM IST
विज्ञापन
truck accident, on died

शिमला जिला के रोहड़ू चिड़गांव तहसील के अंबोई में बुधवार रात सेब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके  पर ही मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। जब सेब से लदा ट्रक अंबोई से रोहडू की ओर जा रहा था। इसी बीच अंबोई के समीप ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे में जम्मू-कश्मीर के कठुआ गांव निवासी जाखिर हुसैन(36) की मौक पर ही मौत हुई है, जबकि गाड़ी के चालक हरियाणा के जींद तहसील निवासी कप्तान सिंह और जम्मू निवासी रमेश कुमार घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार को शिमला रेफर किया गया है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं। इनमें से एक घायल को गंभीर अवस्था में रोहडू से शिमला रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed