फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three year old girl rape case Bilaspur and parents allegation on school teachers

दुष्कर्म मामला: परिजनों का आरोप, स्कूल की एक मैडम को पता है घटना की पूरी वारदात

Fri, 10 May 2019 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
three year old girl rape case Bilaspur and parents allegation on school teachers
- फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर जिले के निजी स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म मामले में नया मोड़ सामने आया है। बच्ची ने परिजनों ने कहा है कि स्कूल की एक मैडम उसे दूसरे फ्लोर से नीचे लाई थी, जहां से स्कूल का लड़का उसे ले गया था। वहीं परिजनों का कहना है कि जब बच्ची इतना कुछ बोल रही है तो क्यों नहीं स्टाफ की कॉल डिटेल नहीं निकाली जा रही है।

विज्ञापन


बच्ची के अभिभावकों का कहना है कि वारदात से अगले दिन उस मैडम ने आरोपी बच्चे के घर फोन भी किया था। जिस पर आरोपी बच्चे के घरवालों ने मैडम से कहा था कि अगर उसके बच्चे को कुछ हुआ तो वह किसी को नहीं छोड़ेगी। ऐसे में परिजनों का कहना है कि आखिर पुलिस मैडम का पता लगने के बाद भी क्यों कॉल डिटेल नहीं निकाल रही है ताकि यह पता चल सके की उसने किसे फोन किया था व कितनी देर बात की थी।

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि वारदात वाले दिन जब बच्ची का मेडिकल करवाया गया था तब उसमें यह पुष्टि हो चुकी है कि शारीरिक तौर पर दुराचार करने का प्रयास किया गया है।  वहीं, अब सवाल यह है कि क्या पुलिस अभी भी इसी बात का इंतजार कर रही है कि फोरेंसिक रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि होती है या नहीं। परिजनों का कहना है कि जब शारीरिक तौर पर दुराचार मामले की पुष्टि हो चुकी है तो क्यों उस आधार पर भी पुलिस आरोपी छात्र को नहीं पकड़ रही है।

इसके अलावा परिजनों का कहना है कि जिस दिन वारदात हुई थी, उस दिन स्कूल समय में एक स्कूल का छात्र बच्ची को दूसरे फ्लोर में ले गया था। बच्ची का कहना था कि मैडम जब दूसरे फ्लोर में पहुंची तो वह उसे नीचे ले आई जबकि छात्र को उसकी कक्षा में भेज दिया। जब लंच ब्रेक हुआ तो उस मैडम ने बच्ची को उसके भाई से भी नहीं मिलने दिया ताकि बच्ची भाई को वारदात के बारे में न बता दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed