फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Person Robbed Temple Priest at Una.

बाबा को बंधक बनाकर तीन शातिरों ने लूट डाला मंदिर

Tue, 25 Jul 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 25 Jul 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
Three Person Robbed Temple Priest at Una.

हिमाचल के पुलिस थाना ऊना के तहत ऊना-नंगल रोड पर स्थित बापू कुंभदास के डेरे पर शातिरों ने एक बाबा को बंधक बनाकर मंदिर में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे करीब 20 हजार रुपये की नकदी और 4 किलो देसी घी लेकर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


बाबा के चिल्लाने पर लुटेरों ने बाबा की पिटाई भी की है। दो दिन में बंधक बनाकर लूटपाट की यह दूसरी बड़ी घटना है। रात भर बंधी बने बाबा को सोमवार सुबह श्रद्धालुओं ने आजाद करवाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर बाबा के बयान दर्ज किए और बाबा का मेडिकल भी करवाया। बाबा ने बताया कि रविवार रात को रोजाना की तरह डेरे में सोया हुआ था। आधी रात को तीन शातिर आए और पैसों की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर लुटेरों ने पहले मारा और बाद में बंधक बना लिया। बाबा ने बताया कि लुटेरे में चढ़े चढ़ावे और करीब 4 किलो देसी घी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह डेरे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा को बंधे हुए देखा।


उन्हें बंधन से छुड़ाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाबा के बयान दर्ज किए हैं, मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed