फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three person arrested with leopard skin at solan

तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार , यहां होटल में चल रही थी डील

Mon, 22 Jan 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 22 Jan 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
three person arrested with leopard skin at solan

होटल में तेंदुए की खाल को बेचने की डील हो रही थी, तभी पुलिस और वन विभाग की टीम ने दबिश दी। पुलिस ने तेंदुए की खाल समेत हरियाणा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना के दौरान मुख्य आरोपी पुलिस व वन विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ का अभियान तेज कर दिया है। सभी थानों को अलर्ट जारी किया गया है। हाइवे पर गश्त बढ़ाने के साथ ही वाहनों की तलाशी ली ज रही है। घटना करीब शाम सात बजे की है। हरियाणा निवासी तीन आरोपी एक निजी होटल में तेंदुए की खाल पर डील कर रहे थे। 
विज्ञापन


जिसकी भनक वन विभाग को लग गई। विभाग ने पुलिस की मदद से होटल में दबिश देकर तीन आरोपियों को खाल समेत पकड़ लिया। जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला.ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। जबकि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed