हमीरपुर: रिश्वत के आरोपी एसएचओ से तीन घंटे पूछताछ
रिश्वत लेने, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या के प्रयास और चिट्टे के मामले में निलंबित पूर्व एसएचओ नीरज राणा को विजिलेंस ने सोमवार को दोबारा पूछताछ के लिए हमीरपुर विजिलेंस थाना तलब किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्वत लेने, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या के प्रयास और चिट्टे के मामले में निलंबित पूर्व एसएचओ नीरज राणा को विजिलेंस ने सोमवार को दोबारा पूछताछ के लिए हमीरपुर विजिलेंस थाना तलब किया। जांच अधिकारी ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की, लेकिन इस बार भी केस प्रॉपर्टी हाथ नहीं लगी। न ही आरोपी का मोबाइल बरामद हो पाया। विजिलेंस ने आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच हुई बातचीत का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन की सीडीआर मंगवा ली है। घटना की सीसीटीव फुटेज भी सुरक्षित है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो और जिला पुलिस ने भी बीते 31 दिसंबर को हाईकोर्ट में मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। हालांकि, हाईकोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत अवधि 31 दिसंबर से बढ़ाकर 6 जनवरी कर दी है। मामले पर 6 जनवरी को सुनवाई होनी है।
यह है सारा मामला
विजिलेंस ने नादौन थाना के पूर्व एसएचओ नीरज राणा को दुधारू पशुओं का कारोबार करने वाले व्यक्ति से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ने की योजना 21 दिसंबर को बनाई थी। नादौन शहर के लेबर चौक पर शिकायतकर्ता ने आरोपी के हाथों में केमिकल लगे नोटों की गड्डी थमाई तो आरोपी को दबोचने के लिए विजिलेंस टीम आगे बढ़ी। विजिलेंस पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए आरोपी फरार हो गया। कुछ घंटे बाद आरोपी की कार सेरी कल्चर रोड पर मिली। कार से 0.84 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ।