{"_id":"5f3e5e674159e738080fc9eb","slug":"three-arrested-including-nepali-with-one-and-a-half-kilos-of-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली समेत तीन गिरफ्तार
Thu, 20 Aug 2020 04:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने हिमाचल के मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग पर काईस नाला में वाहन की तलाशी के दौरान डेढ़ किलो चरस की खेप बरामद की है। वाहन में नेपाली सहित तीन लोग सवार थे। एक किलो 596 ग्राम चरस मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना कुल्लू के दल ने मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग पर काईस नाला के पास नाका लगाया था।
विज्ञापन
इसी दौरान वाहन को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन में डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि एक किलो 596 ग्राम चरस के साथ नेपाली सहित तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्जकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन