{"_id":"5d6a62d98ebc3e93c6336c63","slug":"three-arrested-in-illegal-tree-felling-case-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर के 25 हजार पेड़ों के अवैध कटान में बीओ समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खैर के 25 हजार पेड़ों के अवैध कटान में बीओ समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 31 Aug 2019 07:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 31 Aug 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी वन रेंज में अवैध खैर कटान मामले में विजिलेंस ने वन विभाग के बीट अफसर (बीओ) और दो वनरक्षकों को गिरफ्तार किया है। फरवरी 2018 में दर्ज इस मामले में विजिलेंस ने पहली बार गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
तीनों कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में जानकारी मिलने पर मामले से जुड़ी कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसलिए वन विभाग और कई रसूखदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
श्री नयना देवी वन रेंज में अवैध कटान के मामले का अमर उजाला ने खुलासा किया था। श्री नयना देवी वन रेंज के वन खंड बड़ोह, बस्सी, भाखड़ा, सलोआ और कोट वन रेंज में करीब 25 हजार खैर के पेड़ों का अवैध कटान हुआ था। 25 फरवरी 2018 के अंक में अमर उजाला में खबर छपने के बाद विजिलेंस ने पहली एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
इसके बाद से विजिलेंस छापे मार रही है। इस दौरान कई चेक पोस्ट, वन अधिकारियों के घरों के अलावा ऊना में कुछ क्षेत्रों में छानबीन की गई। अब शुक्रवार को विजिलेंस ने एक बीओ और दो फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे विजिलेंस पूछताछ कर रही है। मामले में तिलक राज बीओ, वन रक्षक बलबीर सिंह और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में संलिप्त वन विभाग के एक अधिकारी और दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक बीओ और दो गार्ड हैं। पकड़े गए कर्मियों से विजिलेंस पूछताछ कर रही है।- डीके चौधरी, एसपी विजिलेंस