{"_id":"5dbd167c8ebc3e013c6cd60e","slug":"three-arrested-in-gst-cheating-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी, सिक्योरिटी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दिल्ली से काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीएसटी, सिक्योरिटी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दिल्ली से काबू
Sat, 02 Nov 2019 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में जीएसटी और सिक्योरिटी के नाम पर एक कंपनी प्रबंधन के साथ हुई लाखों की ठगी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने इंश्योरेंस एजेंट बनकर पीड़ित व्यक्ति को फोन किया था। पीड़ित व्यक्ति से जीएसटी और सिक्योरिटी के नाम पर 12 लाख धोखे से अपने खाते में डलवा दिए थे।
विज्ञापन
जब पीड़ित व्यक्ति को ठगी की जानकारी लगी तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के बाद तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। इन्हें अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जैन ट्रेडिंग कंपनी साई रोड बद्दी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि किसी इंश्योरेंस एजेंट का फोन आया और कहा कि आपको 17,62,611 रुपये की लाटरी लगी है।
विज्ञापन
इस पर उसने धोखाधड़ी से उनको जीएसटी और सिक्योरिटी के नाम पर उनसे 12 लाख रुपये धोखे से अपने खाते में जमा करवा लिए। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत बद्दी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत पर जांच करने के बाद मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान नुसाद निवासी मलकोली जिला देवरिया उत्तर प्रदेश, संजय सिंह गंगवार निवासी तहसील विलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, मान सिंह गांव मौजपुर जिला अलवर राजस्थान के रूप में की गई है। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि नौ अक्तूबर को बद्दी थाने में जैन ट्रेडिंग कंपनी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। इस पर एसएचओ बद्दी लखबीर सिंह की टीम ने तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।