{"_id":"5b85607642c79246594307a7","slug":"theft-of-40-thousand-during-condolence-meeting-on-late-atal-bihari-vajpayee-paunta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की शोक सभा में कटी जीवन सिंह की जेब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की शोक सभा में कटी जीवन सिंह की जेब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 29 Aug 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शोक सभा एवं अस्थि विसर्जन कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। इस दौरान जेबकतरे भी सक्रिय रहे। जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए 60 वर्षीय सरदार जीवन सिंह की जेब काट ली। पीड़ित ने पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
पांवटा के सालवाला पंचायत के पुरुवाला निवासी जीवन सिंह (60) ने कहा कि पूर्व पीएम की शोकसभा में शामिल होने पांवटा पहुंचे थे। रामलीला मैदान में शोक सभा के बाद अस्थियां विसर्जन को यमुना घाट की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच जेबकतरे ने जेब काट ली। करीब 40 हजार की नकदी और दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। यह राशि बैंक से किसी को पेमेंट देने के लिए निकाली थी। नकदी के साथ बैंकों के एटीएम, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस समेत दस्तावेज भी चोरी हो गए।
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के दौरान जेब पर हाथ मारा तो पैसे गायब थे। इसके बाद शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय के शिकायत नंबर 9459100100 पर मेसेज कर दिया है।