नकल लेने आए व्यक्ति ने कार्यालय में घुसकर तहसीलदार पर किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के तहसील कार्यालय ऊना में घुसकर एक व्यक्ति ने तहसीलदार पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने तहसीलदार से जमकर मारपीट की। शोर मचाने पर कार्यालय के कर्मचारियों ने तहसीलदार को किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। आरोपी कर्मचारियों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को तहसील कार्यालय के पास पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान भावुक पराशर निवासी कृष्णा कालोनी ऊना के रूप में हुई है। मामले की शिकायत तहसीलदार विजय राय ने ऊना पुलिस के पास दी है। तहसीलदार ऊना विजय राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि दो मार्च सोमवार को दोपहर तीन बजे के करीब भावुक पराशर नाम का एक व्यक्ति उनके कार्यालय में आकर किसी काम को करवाने के लिए उन पर दबाव बनाने लगा।
तहसील कार्यालय में कुछ अन्य लोग भी दस्तावेज लेने और राजस्व विभाग से जुड़े कार्य करवाने के तहसीलदार के पास पहुंचे थे। इस दौरान तहसीलदार ने कार्यालय में आए भावुक पराशर को कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी सवा चार बजे के करीब दोबारा से तहसील कार्यालय में पहुंच गया और तहसीलदार से करीब 13-14 रजिस्ट्री की नकल तैयार करके उसी समय देने के लिए कहने लगा। तहसीलदार ने कहा कि नकल तैयार करने के लिए कुछ समय लगेगा, क्योंकि नकल रिकार्ड रूम से दस्तावेजों से तैयार की जाएगी।
संयुक्त पटवार-कानूनगो संघ ने की कड़ी निंदा
इतना कहते ही आरोपी तहसीलदार पर भड़क गया और उसने तहसीलदार के सिर में अपने सिर से टक्कर मार कर उन्हें नीचे गिरा दिया। मारपीट में उनकी कमीज के बटन भी टूट गए और शरीर पर कई जगह चोटें भी आई हैं। तहसीलदार ने जिला प्रशासन से सुरक्षा देने की मांग की है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने तहसीलदार ऊना की शिकायत के आधार पर आरोपी भावुक पराशर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
संयुक्त पटवार-कानूनगो संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। संघ के पदाधिकारियों में रविंद्र शर्मा, सतिश कुमार, पुष्पेंद्र, पवन सैणी, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, सुरिंद्र कुमार, कपिल देव वाली, सतीश चौधरी, रेखा शर्मा, प्रवेश रतन, निधी आदि का कहना है कि राजस्व विभाग में कई महिला कर्मचारी भी कार्यरत हैं। उन्होंने तहसीलदार हुए हमले की निंदा करते हुए अरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।