फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The operator of the Shimla Call Girls Natasha website is under control, the racket has spread to Goa

शिमला कॉल गर्ल्स नताशा वेबसाइट का संचालक काबू, गोवा तक फैला था रैकेट, आरोपी ने किए बड़े खुलासे

Tue, 24 Sep 2019 10:28 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
The operator of the Shimla Call Girls Natasha website is under control, the racket has spread to Goa

शिमला कॉल गर्ल्स नताशा वेबसाइट से सेक्स रैकेट चलाने वाले संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसने खुद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी पहचान पहचान विक्रम उर्फ सेंडी (32) निवासी पंचकूला, हरियाणा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


वेबसाइट में इसने लड़कियों की तस्वीरों के अलावा दो मोबाइल नंबर भी डिस्पले कर रखे थे। इस रैकेट को चलाने वाले एक आरोपी वीरेंद्र सिंह को पहले ही पुलिस ने दबोचा है। इसी ने पूछताछ में बताया कि वेबसाइट को विक्रम चलाता है और पैसों का लेन-देन एडवांस ऑनलाइन ही होता है।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस चंडीगढ़ और पंचकूला गई। पुलिस का बढ़ता शिकंजा देख आरोपी ने सोमवार शाम को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने हजार में होता था सौदा

The operator of the Shimla Call Girls Natasha website is under control, the racket has spread to Goa

ढली पुलिस ने कुछ दिन पहले नकली ग्राहक बनकर वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया था और दो लड़कियों की डिमांड रखी। पेशगी के तौर पर आरोपी के बताए खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए गए। दो लड़कियों को लेकर चंडीगढ़ से आरोपी वीरेंद्र सिंह आया।

इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों के बयान लेकर उन्हें नारी निकेतन मशोबरा भेज दिया जहां से उन्हें उनके परिजनों के सपुर्द कर दिया। वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि विक्रम वेबसाइट चलाता है।

शिमला के अलावा उसने चंडीगढ़, पंचकूला, सोलन, मोहाली, गोवा, अंबाला, लुधियाना में एस्कोर्ट सर्विस ऑनलाइन चला रखी है। इसमें दी गई लड़कियों की अधिकांश फोटो फर्जी होती हैं।

उनके संपर्क में जो लड़कियां आती हैं उन्हें एक रात का पांच हजार दिया जाता है। सौदा दस हजार में तय होता है। इसमें से विक्रम तीन हजार रखता है और उसे दो हजार दिया जाता है।

यह पहले भी शिमला के होटलों में लड़कियों की सप्लाई कर चुके हैं। मामले की निगरानी कर रहे एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।  

कई बार आ चुकी है शिमला 

The operator of the Shimla Call Girls Natasha website is under control, the racket has spread to Goa

दलाल के साथ आई दो युवतियों में से एक ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि वह पहले भी कई बार शिमला आ चुकी है। काम खत्म होने के बाद वह आधी रात को गाड़ी में वापस चली जाती थी। दूसरी युवती ने कहा कि वह दो तीन बार ही यहां आई है। 

होटल की वीडियो फुटेज बरामद 
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन होटलों की वीडियो फुटेज खंगालना शुरू की हैं, जहां लड़कियों के सप्लाई करने की बात सामने आई। इनमें से एक होटल की सीसीटीवी फुटेज में एक लड़की नजर आ रही है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। 

खुद भी करती है लड़कियां संपर्क 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी बेवसाइट पर दो मोबाइल नंबर डिस्पले किए हुए हैं। कई बार ऐसी लड़कियां जिन्हें पैसों की जरूरत होती हैं, वे खुद उन्हें कॉल कर काम के लिए कहती थी। इसी तरह उनके जरिए भी आगे से आगे लड़कियों का नेटवर्क बन जाता था। ग्राहक की पसंद पर संबंधित लड़की को उसके पास भेज दिया जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed