फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The drinker robber who belongs to royal family of Chail solan.

हिमाचल के चायल राजघराने का वारिस बना चोर!

Wed, 04 Feb 2015 12:32 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
The drinker robber who belongs to royal family of Chail solan.

नशे की लत ने कॉन्वेंट स्कूल से पढ़े एक युवक को चोर बना दिया। नशे के लिए जब पैसे नहीं मिले तो उसने घरों में सेंध लगानी शुरू कर दी। पैसे की लत ने उसे एक नहीं कई बार चोरी पर मजबूर किया। मंगलवार को सेक्टर-23 स्थित एक घर में आखिरकार चोरी करते वह पकड़ा ही गया।

विज्ञापन


चारों ओर से घिरने पर खुद को नशीले इंजेक्शन लगा लिए। पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ उसे बाहर निकाला तो वह इंजेक्शन लगा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे जीएमएसएच-16 ले गई, जहां उसे भर्ती किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

नशे की लत ऐसी पड़ी कि हो गया बर्बाद

The drinker robber who belongs to royal family of Chail solan.

सेक्टर-23 में मलोया के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल गुरमुख सिंह का घर है। पास रहने वाले हरबंस सिंह की देखरेख में घर छोड़कर वह परिवार सहित रोपड़ रिश्तेदारों के पास गए हैं। मंगलवार को सुबह हरबंस भाई के मकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने खिड़की का कांच टूटा देखा, अंदर झांका तो एक युवक घर में टहल रहा था।

दरवाजा खोलकर अंदर जाना चाहा तो युवक ने रॉड से हमला कर दिया। वह किसी तरह उनके हमले से बचे और दरवाजे को बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और लोगों को जमा किया। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

पकड़ा गया तो अंदर से कुंडी लगा ली

The drinker robber who belongs to royal family of Chail solan.

लोगों की भीड़ जुटने पर चोर ने अंदर से कुंडी लगा दी। पुलिस और लोगों ने उसे बाहर आने को कहा तो वह हंगामा करने लगा। इसके बाद पुलिस दरवाजे की कुंडी तोड़ अंदर पहुंची तो चोर खुद को इंजेक्शन लगा रहा था। पुलिस के रोकने से पहले वो पूरा इंजेक्शन लगा चुका था। ये इंजेक्शन नशे का था। पुलिस ने जांच की तो उसकी पीठ पर खरोंचें थी।

जो कांच तोड़कर घर में दाखिल होते समय लगी थी। इसके बाद पुलिस उसे जीएमएसएच-16 ले गई। वहां उसकी हालत देखते हुए भर्ती किया गया है। देर शाम तक उसे अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया था। पुलिस ने आरोपी अगविंदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। उसका भी इसी सेक्टर में घर है।

विज्ञापन

खुद को बताया चायल के राजघराने से

The drinker robber who belongs to royal family of Chail solan.

जीएमएसएच-16 में नशे की हालत में उसने खुद को हिमाचल के चायल स्थित राजघराने से बताया। इस राजघराने का संबंध पटियाला के राजघराने से भी रहा है। ये सुनते ही पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पुलिस उसकी कोठी पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह शादीशुदा है। लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों की जानकारी निकाल रही है।

पहले एक और घर में किया था प्रयास-
आरोपी ने इससे पहले हाउस नंबर-19 में भी चोरी का प्रयास किया था। वहां उसने लोहे के दरवाजे को रॉड से काफी मोड़ दिया था, लेकिन अंदर घुसने में वो नाकाम रहा। इसके बाद वह वहां से प्रिंसिपल के मकान में पहुंच गया।

पहले भी पकड़ा जा चुका है

The drinker robber who belongs to royal family of Chail solan.

सेक्टर के निवासियों के अनुसार वे पहले भी इसी चोर को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ चुके हैं। सेक्टर-23 निवासी सुरेंद्र सिंह के अनुसार वे पहले भी इसी चोर को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ चुके हैं। उस समय भी इसे पुलिस को सौंप दिया था।
 
यहां भी हुई हैं चोरियां- सेक्टर-23 के लोगों ने बताया कि बीते कुछ समय से यहां लगातार चोरियां हो रही हैं। आरोप है कि पुलिस रात में गश्त ठीक से नहीं करती। इसी सेक्टर के डॉ. अरुण कुमार के हाउस नंबर-11 में, सरदार प्यारा सिंह हाउस नंबर-20, नरेश कुमार हाउस नंबर-22, सतीश कुमार सैनी हाउस नंबर-23, प्रिंस शर्मा हाउस नंबर-145, सुरेंद्र सिंह हाउस नंबर-156 के मकान में भी चोरी की वारदात हो चुकी है। पुलिस सभी मामलों में नाकाम साबित हुई।

सरकारी मकान चोरों के लिए वरदान

The drinker robber who belongs to royal family of Chail solan.

सेक्टर वासियों के अनुसार यहां कई ऐसे सरकारी मकान ऐसे हैं जो वर्षों से खाली पड़े हैं। इन्हें आज तक अलॉट नहीं किया गया। ये खाली मकान भी चोरों के लिए वरदान बने हैं।
 
ये रखें सावधानियां- मकान बंद करके शहर से बाहर जाएं तो पुलिस को सूचना दें। हो सके तो सीसीटीवी कैमरे को ऑन करके जाएं। घर में एक कमरे में लाइट जरूर ऑन करके छोड़ें। एरिया के चौकीदार की वेरिफिकेशन जरूर कराएं। किसी पारिवारिक सदस्य या परिचित को घर की जिम्मेदारी जरूर दें। किसी भी अनजान व्यक्ति को घर में न घुसने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed