फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher was instigated for suicide, CID will file charge sheet soon

आत्महत्या के लिए उकसाई थी शिक्षिका, सीआईडी जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट

Tue, 11 Aug 2020 11:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Teacher was instigated for suicide, CID will file charge sheet soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शिमला जिले के रामपुर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका के आत्महत्या के मामले में सीआईडी की जांच अंतिम दौर में पहुंच गई है। अब तक की जांच में पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप सही पाए गए हैं। वहीं, हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट भी आ गई है। जिसमें सुसाइड नोट में शिक्षिका की ही हैंडराइटिंग की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मामले में तथ्य सामने आने के बाद दहेज उत्पीड़न की धाराआें को भी जोड़ा जा रहा है। साथ ही जल्द ही जांच एजेंसी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। नौ जून को रामपुर में शिक्षिका की आत्महत्या के बाद पुलिस की जांच पर परिवार के लोगों ने काफी सवाल उठाए थे। जांच को किसी और एजेंसी को देने की मांग करते हुए हंगामा भी किया था।

विज्ञापन


विवाद बढ़ने के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने डीआईजी क्राइम बिमल गुप्ता की निगरानी में एडिशनल एसपी नरवीर राठौर को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया था। जांच की शुरूआत में दोनों अधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटना का रीक्रिएशन किया था। इस दौरान फारेंसिक ब्यूरो के निदेशक अरुण शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था।  इस दौरान परिजनों ने कई तरह के आरोप लगाते हुए साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। जांच आगे बढ़ी तो आत्महत्या के लिए उकसाने और मजबूर करने के साक्ष्य पुख्ता होते गए। वहीं दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की भी पुष्टि होने पर जांच टीम ने 498 ए भी जोड़ दी। सूत्रों के अनुसार इस महीने के अंत तक जांच टीम चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed