अध्यापक ने पीट-पीट कर फाड़ दिया छात्र का सिर, लगे टांके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर थाना के तहत सरकारी स्कूल की छात्रा की पिटाई का मामला अभी शांत हुआ भी नहीं कि अब सरकाघाट में भी 13 साल के आठवीं के छात्र की स्कूल में पिटाई का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक स्कूल में होमवर्क न करने पर गुस्साए टीचर ने छात्र को पीट डाला। छात्र को सिर पर चोट लगी है।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। छात्र ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन छात्र को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में छात्र के सिर पर दो टांके लगे हैं। वहीं परिजनों और शिक्षक के बीच समझौते की बात चल रही है। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
छात्र सरकारी स्कूल का है। सुबह कक्षा में होमवर्क न करने पर अध्यापक गुस्सा हो गए और उसे चांटे रसीद कर दिए। इससे छात्र का सिर पिछली तरफ खिड़की से टकरा गया। इससे सिर फट गया। छात्र को साधारण उपचार देकर घर भेज दिया।
सरकाघाट अस्पताल के डॉक्टर अजय वर्मा ने उसके सिर पर दो टांके लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित छात्र का बयान ले लिया है व मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
खिड़की से टकराया छात्र
आरोपी टीचर ने कहा कि वह सिर्फ उसे होमवर्क नहीं किए जाने को लेकर गुस्सा थे। इसलिए जब उन्होंने उसे चांटा लगाया तो वह पीछे खिड़की के पल्ले से टकरा गया, उसे मारा नहीं गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में उसी दौरान उसे मरहम पट्टी कर दी थी।
चोट इतनी गहरी नहीं दिख रही थी। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था और छानबीन जारी है। पीड़ित के बयान के बाद व मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।