फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher played scissors on student's hair in school assembly

भरी सभा में छात्रों के बालों पर चला दी कैंची, ये है वजह

Mon, 18 Dec 2017 07:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंडोह(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंडोह(मंडी) Updated Mon, 18 Dec 2017 07:14 AM IST
विज्ञापन
teacher played scissors on student's hair in school assembly

क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में लंबे बाल रखना विद्यार्थियों को महंगा पड़ गया। बार बार हिदायत देने के बावजूद जब विद्यार्थी नहीं माने को स्कूल मुखिया ने भरी सभा में एक के बाद एक 11 छात्रों के बालों पर जबरन कैंची चलवा दी। 

विज्ञापन


बेतरतीब कटे बालों को ठीक करवाने के लिए जब बारबर शॉप में भी बात नहीं बनी तो कुछ बच्चों को सिर मुंडवाना पड़ा। बच्चों के घर घटना का पता चलने पर अभिभावकों ने इसकी शिकायत एसएमसी अध्यक्ष से कर दी। बाद में मामला चाइल्डलाइन संस्था के ध्यान में भी लाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना वीरवार की है। सूत्रों ने बताया कि बच्चों को स्कूल अनुशासन के तहत लंबे बाल कटवाने को हिदायत दी जा रही थी। वीरवार को भी जब आठवीं से लेकर बारहवीं तक के यह ग्यारह छात्र लंबे बालों के साथ स्कूल पहुंचे तो स्कूल के मुखिया ने सुबह की सभा में ही इन सभी के बाल कटवा दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बाल काटे जाने की घटना के बाद बच्चे घर पहुंचे तो अभिभावकों से माजरा छिपाते रहे। आखिरकार पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल गई जिस पर अभिभावकों ने रोष जताते हुए एसएमसी अध्यक्ष से शिकायत कर दी। पुलिस को भी इस मामले की सूचना दी गई है। बताया जा रही है कि छात्रों में से एक एसएमसी के किसी पदाधिकारी का रिश्तेदार है।

चाइल्ड लाइन से की शिकायत: एसएमसी 

teacher played scissors on student's hair in school assembly

एसएमसी प्रधान देवी राम कौंडल ने कहा कि तीन अभिभावकों ने इस घटना की मौखिक शिकायत की थी। जिसके बाद वह प्रधानाचार्य से मिले हैं। कमेटी गठित की गई है। चाइल्डलाइन व अन्य बाल संरक्षण समितियों को इस घटना की जानकारी दी गई है। 

वार्षिक समारोह में नहीं पहुंचे बच्चे 
स्कूल में वार्षिक समारोह भी था। लेकिन बाल कटे होने की वजह से बच्चे इस समारोह में शामिल नहीं हो सके। अभिभावकों ने घटना को अमानवीय कृत्य करार दिया है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। 

शिकायत मिली है, जांच करेंगे: उपनिदेशक
उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी अशोक शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत आई है। शिकायतकर्ता बुलाए गए थे। लेकिन वह नहीं आए। मामला मिल बैठकर भी सुलझाया जा सकता है। शिक्षकों का बच्चों के प्रति स्नेहभाव है। व्यक्तिगत रंजिश को ऐसे मामलों से दूर रखना चाहिए। मामले की जांच की जाएगी। उधर, स्कूल प्रधानाचार्य की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

जांच को स्कूल जाएगी टीम: चाइल्डलाइन 

teacher played scissors on student's hair in school assembly

चाइल्डलाइन मंडी के सेंटर समन्वयक हुकुम चंद ने कहा कि फोन पर इस संबंध में सूचना मिली है। मंगलवार को टीम जांच करेगी। दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। पुलिस को भी सूचना दी गई है। 


मंगलवार दोनों पक्षों में होगी बात: पुलिस 

एएसआई पंडोह किशोरी लाल ने कहा कि मंगलवार को दोनों पक्ष बुलाए गए हैं। मामला यदि नहीं सुलझा को आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed