फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher charged with molesting student

टीचर ने घर बुलाकर छात्रा से की अश्लील हरकत, नौकरी से निकाला

Mon, 15 Aug 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 15 Aug 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
Teacher charged with molesting student

शिक्षक ने नौवीं की छात्रा को किताबें देने के बहाने अपने घर बुलाया और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। पुलिस ने थाना तीसा के तहत एक शिक्षक के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ करने पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला चाइल्ड लाइन संस्था के माध्यम से उजागर हुई शिकायत के बाद दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


छात्रा स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है जबकि शिक्षक स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से हिंदी विषय पढ़ाने के लिए तैनात था। चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि सात अगस्त को चाइल्ड लाइन संस्था के शिकायत नंबर 1098 पर एक फोन
विज्ञापन


आया जिसमें छात्रा ने उसके साथ छेड़छाड़ की बात कही। इसके बाद संस्था के पदाधिकारी 10 अगस्त को स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित छात्रा व अन्य साथियों से बातचीत की। छात्रा को पुलिस के समक्ष ले जाया गया और पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी से हटाया शिक्षक

Teacher charged with molesting student

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि एसएमसी शिक्षक ताज मुहम्मद ने एक दिन उसे किताबें देने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब पीड़ित छात्रा ने शिक्षक को सारी बात घर में बताने की धमकी दी तो भी आरोपी नहीं रुका।

छात्रा ने आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद अपने तीन अन्य साथियों को घटना के बारे में जानकारी दी। छात्रा ने एक लिखित शिकायत भी स्कूल प्रभारी को सौंपी। एसएमसी कमेटी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया। लेकिन इसके बाद भी आरोपी की हरकतें कम नहीं हुई।

वह छात्रा को प्रताड़ित करने और शिकायत वापस लेने की धमकी देने लगा। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी वीर बहादुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed