चालक से चाबी छीनकर बनाया बंधक, दो दिन घुमाते रहे टैक्सी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक टैक्सी चालक को रात में सवारी उठानी महंगी पड़ गई। सवारी बनकर आए युवकों ने पहले टैक्सी को हायर किया और इसके बाद रास्ते में जबरन चालक से गाड़ी की चाबी ले ली और खुद ड्राइव करने लगे। इसके बाद अज्ञात युवकों ने टैक्सी चालक को दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसकी टैक्सी को घुमाते रहे। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है।
पुलिस ने टैक्सी चालक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 342 तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने कुल्लू थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस को दी तहरीर में युवक ने कहा है कि वह गत शुक्रवार को लाहौल से सवारी लेकर मनाली आया था।
कीचड़ में फंसी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए आरोपी
सवारी मनाली छोड़ी और उसके बाद गाड़ी का काम करवाने के लिए कुल्लू चला गया। रात को उसने टैक्सी स्टैंड कुल्लू में अपनी टैक्सी को पार्क किया और टैक्सी में ही सो गया। युवक ने शिकायत में कहा है कि आधी रात को कोई तीन-चार शरारती तत्व आए और टैक्सी के शीशे को खटखटाने लगे। इसके बाद शरारती तत्वों ने कहा कि कोहलीबेहड़ के पास उन्हें टैक्सी में छोड़ दें। टैक्सी चालक उन्हें छोड़ने के लिए निकला तो पाहनाला रोड के पास अज्ञात युवकों ने गाड़ी की चाबी चालक से छीन ली और खुद ड्राइव करने लगे।
चालक ने शिकायत में कहा है कि अज्ञात युवक उसे सैंज घाटी के रैला ले गए और गाड़ी में बंधक बनाने के बाद उसकी गाड़ी घुमाते रहे। अचानक गाड़ी रैला के पास जंगल में कीचड़ में फंस गई। इसके बाद अज्ञात युवक वहां से फरार हो गए। चालक ने रविवार को कुल्लू थाना में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात युवकों की धरपकड़ करनी शुरू कर दी है।