फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students beats teacher in mandi school.

स्कूल में घुसकर युवक ने की टीचर की धुनाई

Sat, 22 Nov 2014 01:18 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
students beats teacher in mandi school.

मंडी जिले के बरोटी स्कूल में एक युवक ने घुसकर अध्यापक की पिटाई कर दी। अध्यापक का आरोप है कि पिकनिक के दौरान उन्होंने शरारती तत्वों को छात्राओं को छेड़ने से रोका था। जिसकी रंजिश पर युवक ने उसकी पिटाई की है। घटना के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित प्रबंधन वर्ग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य देशराज ने पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है कि 19 नवंबर को स्कूल की पिकनिक के दौरान अध्यापकों ने शरारती तत्वों को छात्राओं को छेड़ने से रोका था। जिस पर रंजिश पर रखते हुए 20 नवंबर को एक युवक सुबह ही स्कूल परिसर में आ धमका और बरोटी स्कूल में ड्यूटी में तैनात टीजीटी साइंस पंकज कुमार की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बीच बचाव कर छुड़वाया

students beats teacher in mandi school.

स्कूल में तैनात अन्य शिक्षकों ने बीच बचाव करते हुए पीड़ित अध्यापक को आरोपी से छुड़वाया और जान बचाई। इसके अलावा आरोपी युवक ने पीड़ित अध्यापक को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। धर्मपुर पुलिस चौकी के एसआई मदन लाल मामले में जांच कर रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को कतई सहन नहीं किया जाएगा। मामले में तुरंत उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed