{"_id":"5e3af43d8ebc3ee5c1736239","slug":"stoned-on-hindu-jagran-manch-worker-masked-attackers-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों की गाड़ी पर पथराव, नकाबपोश हमलावर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों की गाड़ी पर पथराव, नकाबपोश हमलावर फरार
Wed, 05 Feb 2020 10:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन जिले के कसौली के साथ लगते मसूलखाना में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हिंदू जागरण मंच युवा आयाम हिमाचल प्रमुख नवनीत गोदियाल और प्रदेश सचिव मानव शर्मा ने बताया कि उन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। निगम की बस के अचानक आने से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
आरोपी दोबारा देख लेने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। यह घटना मंगलवार देर रात उस समय हुई, जब मंच के युवा आयाम प्रमुख नवनीत गोदियाल व प्रदेश सचिव मानव शर्मा अखिल भारतीय बैठक तिरुपुर तमिलनाडु में भाग लेकर हिमाचल वापस आ रहे थे। उसी समय कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर पथराव किया। हालांकि इसमें दोनों ही लोगों को कोई चोट नहीं लगी पर गाड़ी का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
पथराव इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। इस घटना को बड़े सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। घटना के समय अचानक एक बस आ गई जिसकी लाइट से हमलावर मौके से भाग निकले। नवनीत गोदियाल ने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने शिकायत मिलने की पुष्टि कर बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन