फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Spray in the eyes fifteen thousand looted

आंखों पर स्प्रे कर लेक्चरर की जेब से उड़ा लिए पंद्रह हजार

Wed, 14 Jun 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 Jun 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
Spray in the eyes fifteen thousand looted

शातिरों ने दिनदहाड़े कॉलेज लेक्चरर की जेब से पंद्रह हजार रुपये और एटीएम कार्ड पर हाथ साफ कर लिए। माला शिमला की सब्जी मंडी का है। शातिरों का शिकार हुए हमीरपुर जिला के नादौन कस्बे के रहने वाले लेक्चरर रविंद्र कुमार कोटी कॉलेज में कार्यरत हैं। पीड़ित ने थाना सदर में शिकायत में बताया है कि किसी ने उनकी आंखों पर स्प्रे कर दी। 

विज्ञापन


इससे उन्हें चक्कर आने लगा। इसी दौरान शातिरों ने पैसों पर हाथ साफ कर लिए। वे दोपहर करीब डेढ़ बजे माल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में गए और बैंक से 15000 रुपये निकाले और कमीज की जेब में रख दिए। पीड़ित ने बैंक में एक नए एटीएम कार्ड के लिए लिखित में पत्र दे रखा था और उसनेे बैंक से नया एटीएम कार्ड लिया और उसे एक्टीवेट भी करवाया। 
विज्ञापन


पौने दो बजे वह बैंक से बाहर निकले और सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी की तरफ गए। शेरे पंजाब की ओर से वह सब्जी मंडी में दाखिल हुए और सब्जी खरीदी। दस मिनट बाद जैसे ही पीड़ित  सब्जी खरीद कर लोअर बाजार पहुंचा तो सिर घूमने लगा और आंखों में जलन होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्कर आना लगा। थोड़ी देर बाद पता चला कि जेब खाली है। जेब से सारी नकदी और एटीएम कार्ड गायब था। उन्होंने सदर थाना में इसकी लिखित में शिकायत दी। सदर पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed