दामाद बाबू की ये करतूत पढ़कर दंग रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ससुराल आकर ये शख्स ऐसा काम कर रहा था कि हर कोई जानकर दंग रह गया। इस पर किसी को शक तक नहीं हुआ और यह कई दिनों से घर का माल ही साफ कर रहा था। मामला शिमला के रोहड़ू का है।
फिलहाल सीमा रंटाड़ी पंचायत के टिंडियाण गांव में ससुराल से चोरी का सामान लेकर फरार हुए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। साले की शिकायत के बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
परिवार के लोगों ने पहले घर में चोर घुसने का संदेह जताया था। मगर जब चोरी के सामान के साथ दामाद बाबू पकड़े गए तो सभी हैरान रह गए। आरोपी पहले भी घर से चोरी कर चुका था। पुलिस के अनुसार टिंडियाण गांव निवासी मनोज कुमार ने चोरी की ये शिकायत दी थी।
पढ़ें, ये है पूरा मामला
मनोज ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि 22 मार्च को उसके घर में चोरी हो गई थी। बक्से से दो हजार रुपए, दो मोबाइल फोन सहित कुछ अन्य सामान गायब था। बाद में शक होने पर जाड़ा गांव में नेगी राम, इंद्र सैन सहित अन्य लोगों ने एक युवक को चोरी के सामान सहित रास्ते में पकड़ लिया।
बाद में मनोज कुमार मौके पर पहुंचा तो पता चला कि चोर कोई और नहीं बल्कि उसका जीजा ही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि फरवरी महीने में उनके घर से एटीएम कार्ड भी चोरी हुआ था। चोरी हुए एटीएम कार्ड से कई बार रुपए निकाले गए।
उन्होंने कहा घटना में पकड़े गए आरोपी का हाथ होने की संभावना है। डीएसपी अमित ठाकुर ने कहा ससुराल से चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी का नाम कुलदीप उर्फ विक्की निवासी बशला गांव है। पुलिस ने उससे चोरी का सामान बरामद कर दिया है।