फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Son arrested for raping mother in Dharamsala Himachal.

नशे में धुत बेटे ने लूट ली मां की आबरू

Sun, 26 Jul 2015 09:12 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
Son arrested for raping mother in Dharamsala Himachal.

सगे बेटे ने नशे में धुत होकर मां की अस्मत लूट ली। मामला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला का है। यहां बेटे ने नशे में धुत होकर मां से दुराचार किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। आईपीसी की धारा 376 के तहत आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेटा नशे का आदी है। अकसर नशे में धुत होकर अपनी सुधबुध खो बैठता है। रात को नशे में धुत होकर आया और अपनी मां से दुराचार किया। मां ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना में करवाई। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद बेटे को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार

Son arrested for raping mother in Dharamsala Himachal.

वहीं धर्मशाला के साथ लगते एक अन्य गांव में नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुराचार करने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। लड़की की शिकायत पर पोक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने बयान दिया है कि युवक उससे शादी का झांसा देकर उससे दुराचार करता रहा।

इसका विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की ने सारी बात अपने परिवार वालों को बताई और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एएसपी शॉलिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि दोनों मामलों में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed