फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Some Person Robbed Old Man House at Chamba.

नकाबपोशों ने बुजुर्ग का गला घोंट कर घर से उड़ा लिए गहने

Wed, 22 Mar 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा) Updated Wed, 22 Mar 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Some Person Robbed Old Man House at Chamba.

हिमाचल के चंबा में सिहुंता के मोतला गांव में चोरों ने बुजुर्ग का तकिये से गला घोंट कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश चोर लाखों के आभूषण और नकदी चुरा ले गए हैं। लाखों की यह चोरी एक अन्य घर में की गई है जबकि बुजुर्ग हेमराज के घर से चोर एक बैग उठाकर ले गए।

विज्ञापन


बैग को पुलिस ने मोतला-धुलाड़ा मार्ग से बरामद कर लिया है। यह वारदात सोमवार रात को पेश आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार रात को चार नकाबपोश हेमराज (80) के घर घुस आए। हेमराज की नींद खुल गई और उसने उनका विरोध किया।
विज्ञापन


दो नकाबपोशों ने बुजुर्ग को दबोच लिया और दो घर की तलाश करते रहे। उन्होंने बुजुर्ग का गला तकिये से दबा दिया और मरा समझ कर एक बैग अपने साथ ले गए। चोरों ने एक अन्य पूर्व सैनिक जगदीश चंद के घर से लाखों के आभूषण चोरी कर लिए हैं। दस हजार की नकदी भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश चंद परिवार के साथ सोया हुआ था। चोर दूसरे कमरे में रखे करीब छह लाख के गहने और 10 हजार की नकदी उड़ा ले गए। इस बात का पता मंगलवार सुबह चला जब जगदीश ने घर का दरवाजा खुला पाया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। 

जगदीश ने  कहा कि चोर करीब छह लाख के गहने चुरा कर ले गए हैं। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि चोरों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।


जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : पुलिस 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। कहा कि पुलिस जल्द ही इस गिरोह तक पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed