{"_id":"2beb8bccd038228f68cdd47053482d11","slug":"smathla-primary-school-burnt-out-at-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकर राख हो गया शमाथला का प्राइमरी स्कूल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलकर राख हो गया शमाथला का प्राइमरी स्कूल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
कोटगढ़ के शमाथला पंचायत की प्राथमिक पाठशाला आग से जलकर राख हो गई। शुक्रवार देर रात इस स्कूल के दो मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। लकड़ी का बना यह भवन थोड़ी ही देर में पूरी तरह आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन आग बेकाबू हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम सुबह मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी भवन जल चुका था।
नायब तहसीलदार कोटगढ़ राजेंदर ठाकुर ने बताया कि आग से पांच कमरे जलकर राख हो गए हैं। साथ ही इनमें रखा रिकॉर्ड भी जल गया है। उन्होंने बताया कि आगजनी से करीब सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन