फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Skill development of youth in the name of the cheat it!

स्किल डेवलपमेंट के नाम पर युवाओं से ऐसा धोखा!

Sat, 23 Aug 2014 07:48 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
Skill development of youth in the name of the cheat it!

ऊना जिला के दुलैहड़ में स्किल डेवलपमेंट स्कीम के नाम पर युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। प्रशिक्षुओं ने मामले के संबंध में शुक्रवार को एसपी अनुपम शर्मा से मुलाकात कर उन्हें शिकायत पत्र सौंपा।

विज्ञापन


एसपी से मिलने आए प्रशिक्षुओं के साथ दुलैहड़ के बीडीसी रविंद्र जोशी और उपप्रधान रणदेव सिंह भी मौजूद रहे। प्रशिक्षुओं में मक्खन सिंह, निशांत, अनीता, प्रीति, दीक्षा, सोनिया, रुचिका, शिखा, कंचन, सुल्ताना, दीक्षा ठाकुर, निशा, ऋषभ, रितिका, राजन ने बताया कि एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि ने स्थानीय 100 युवाओं के स्किल डेवलपमेंट स्कीम के तहत रिटेल मार्केटिंग की ट्रेनिंग देने के नाम पर फार्म भरे। उन्हें 1500 रुपये महीना फीस देने के बारे में कहा गया।
विज्ञापन


जब युवाओं ने इतनी फीस देने में असमर्थता जताई तो उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की फीस कंपनी पहले ही अदा कर देगी। बाद में जब युवाओं के खाते में 3000 रुपये आएंगे तो कंपनी उनसे फीस के पैसे ले लेगी। आरोप है कि बच्चों के पहचान पत्र और फोटो लेकर उनके खाते भी एक बैंक की गढ़शंकर ब्रांच में खुलवा दिए और उन्हें बैंक पास बुक दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमएस से मिली पैसे निकलने की सूचना

Skill development of youth in the name of the cheat it!
लेकिन खाताधारकों के एटीएम कार्ड कंपनी ने अपने ही पास रखे हुए थे। इसी बीच जिन बच्चों ने बैंक में खाता खोलने के फार्म पर अपने मोबाइल नंबर लिखे थे, उन्हें खातों में से तीन-तीन हजार रुपये निकलवाए जाने के एसएमएस मिले।

तब जाकर बच्चों की समझ में पूरा मामला आया और उन्होंने इस संबंध में पहले दुलैहड़ पंचायत, बाद में पुलिस के पास शिकायत की। उधर एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामला गंभीर है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह है मामला
केंद्र सरकार ने बेरोजगारों के लिए स्किल डेवलपमेंट स्कीम चलाई थी। इसमें उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने के साथ भत्ता भी दिया जाता है। लेकिन कई जगहों पर योजना के नाम पर युवाओं को गुमराह कर उनसे धोखा किया गया। योजना का पूरा लाभ भी पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा। दुलैहड़ में ऐसा ही यह मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed