फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six accused arrested in burning of schedule case woman's body case

अनुसूचित जाति की महिला का शव जलाने से रोकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2019 09:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Apr 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Six accused arrested in burning of schedule case woman's body case
सांकेतिक तस्वीर

देवभूमि कुल्लू की हुरंग पंचायत के धारा गांव में अनुसूचित जाति की महिला का सरकारी पैसे से बनाए गए शमशानघाट पर एक वर्ग विशेष की ओर से शव जलाने से रोकने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है।

विज्ञापन


एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार देर शाम छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को पतलीकूहल पुलिस थाना में रखा गया है।
विज्ञापन


उन्हें अदालत में पेश करने के लिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस केस की कार्रवाई की रिपोर्ट राजभवन को भी भेजी जा रही है। अमर उजाला ने 13 और 15 अप्रैल के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें राज्यपाल की ओर से इस मामले का संज्ञान लेने के बाद जिला प्रशासन इस केस में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा था, जिससे किसी स्तर पर कोई चूक न रह जाए। पुलिस प्रशासन की साख भी दांव पर होने के चलते डीएसपी मनाली दो दिन तक लगातार घटनास्थल पर गए।

ये है पूरा मामला

पहले दिन मौके का मुआयना किया था तो दूसरे दिन ग्रामीणों के बयान कलमबंद किए गए। प्रथम दृष्टया मामले में पीड़ित के बयानों में तथ्य तर्क पूर्ण नजर आने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हालांकि छठा आरोपी एसटी वर्ग का ही बताया रहा है। उस पर एससी, एसटी एक्ट की धाराएं लागू नहीं होंगी। उस पर भादंसं की अन्य धाराएं लग सकती हैं। उल्लेखनीय है कि फोजल घाटी के धारा गांव में कुछ दिन पहले ही एक दलित महिला की मौत के बाद उसे शमशानघाट में जलाने से रोक दिया गया था।

हालांकि पीड़ित पक्ष ने सभी तैयारियां कर दी थी। लेकिन विशेष वर्ग ने देवता के नाराज होने का हवाला देकर शव को शमशान घाट के बजाय कहीं और जलाने को कहा।

बाद में अनुसूचित जाति की महिला के परिजनों को भारी मन से उसका दाहसंस्कार नाले में करना पड़ा। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed