फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sirmour nahan newborn girl found in bushes

पिता ने झाड़ियों में फेंका नवजात का शव, पुलिस को दिया अजीब तर्क

Sun, 25 Feb 2018 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 25 Feb 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
sirmour nahan newborn girl found in bushes

सैनवाला के समीप तीन माह की दुधमुंही बच्ची को झाड़ियों में फेंकने के बाद अब नाहन में मानवता शर्मसार हुई है। यहां एक पिता ने वक्त न होने की वजह से मृत नवजात बच्ची को दफनाने के बजाय झाड़ियों में फेंक दिया।

विज्ञापन


निरंकारी मिशन के अनुयायियों को सफाई करते समय नवजात का शव मिला। पुलिस ने पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 के तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। अस्पताल के स्टाफ को भी मौके पर बुलाया गया। वहां तैनात नर्सों ने शव को पहचान लिया और पुलिस चंद ही घंटे में शव फेंकने वाले तक पहुंच गई। छानबीन के बाद खुलासा हुआ कि अस्पताल में एक प्रवासी महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन


महिला के पति ने खुद यह शव झाड़ियों में फेंका था। महिला के पति रामधुन ने पूछताछ के दौरान इस बात को स्वीकार भी किया है। रामधुन ने दलील दी कि उसकी पत्नी की हालत सही नहीं है। मृत बच्ची को दफनाने जाता तो काफी वक्त लग जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे खून की भी जरूरत थी। लिहाजा, उसने झाड़ियों में शव फेंक दिया। पुलिस ने रामधुन के बयान कलमबद्ध किए। उसके बाद इसे दफनाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

उधर, इस मामले से कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरातफरी मची रही। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने नवजात का शव फेंकने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


प्री मेच्योर डिलिवरी हुई थी
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर ने बताया कि महिला की प्री मेच्योर डिलिवरी हुई थी। बुधवार को प्रसव हुआ और वीरवार सुबह उसे नवजात का शव सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed