{"_id":"5fe37d8f8ebc3e3fc3152f76","slug":"shooting-in-baddi-solan-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में कबाड़ को लेकर झगड़े में चली गोली, एक चंडीगढ़ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बद्दी में कबाड़ को लेकर झगड़े में चली गोली, एक चंडीगढ़ रेफर
Wed, 23 Dec 2020 10:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के लोधी माजरा में कबाड़ की खरीद को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गई। जिसके बाद एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। गोली दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की टांग को चीरती हुई आरपार हो गई। फायरिंग के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। बहरहाल, घायल को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। उसे चंडीगढ़ स्थित 32 सेक्टर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गोली चलाने वाले अभी फरार हैं। झगड़ा प्रीतम सिंह और शेखर मेहता बीच हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग शामिल हो गए। इस बीच किसी ने फायर कर दिया और भारत भूषण गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गोली व्यक्ति की टांग के आरपार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और छानबीन की। पुलिस ने इस मामले में भारत भूषण का मेडिकल करवाकर पीजीआई भेज दिया। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार के दो लोगों के बीच कबाड़ को लेकर कहासुनी हुई। इस बीच गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन