फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shooted in air outside the business house and accused spotted in CCTV

कारोबारी के घर के बाहर हवाई फायर, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Tue, 16 Jul 2019 07:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jul 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
shooted in air outside the business house and accused spotted in CCTV
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

करोड़ों रुपये के लेन-देन के विवाद के चलते मंगलवार सुबह सोलन के कारोबारी राजकुमार मित्तल के घर के बाहर दो बदमाशों ने हवाई फायर किया और फरार हो गए। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इस घटना से कोई घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने सूचना पर जिले में हाई अलर्ट कर हरियाणा और पंजाब की सीमाएं सील कर दी हैं। एनएच हर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। दोनों आरोपी अभी हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी तीन आरोपी इसी कारोबारी के दफ्तर और घर में पिस्टल लहराते घुस गए थे और धमकी देकर फरार हो गए थे। इसी घटना के बाद कारोबारी को एक सुरक्षा कर्मी भी मिला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सीटीटीवी फुटेज के अनुसार सुबह करीब पौने दस बजे एक लाल-काले रंग की टीशर्ट पहने करीब 25 वर्षीय युवक कारोबारी मित्तल के घर के बाहर पहुंचा और हवाई फायर कर दिया। आरोपी ने तीन फायर करने की कोशिश की, लेकिन वह एक ही बार कामयाब हो पाया।
 

सोलन शहर में सिलसिलेवार तीसरी घटना 

उसके साथ एक सफेद रंग की शर्ट पहने आरोपी भी था। पुलिस को मौके पर एक खोल बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

फुटेज और फोटो को पुलिस ने जिले के सभी थानों, पंजाब और हरियाणा के सटे थानों में भेज दिया है। पुलिस दिन भर आरोपियों की तलाश करती रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

शहर में गोलीकांड और हथियार के साथ कार्यालय में घुसने की यह तीसरी वारदात है। इससे पूर्व भी राजकुमार मित्तल के कार्यालय पर जनवरी में आरोपियों ने धावा बोला था।

सोलन में इससे पूर्व शामती में एक अन्य कारोबारी के घर में घुसकर भी बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस इन सभी मामलों में हरियाणा में सक्रिय गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार करती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed