फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shoes theft in a showroom at shimla, caught in cctv.

शोरूम से स्कर्ट में डालकर जूते उड़ा ले गई युवती, वीडियो वायरल

Fri, 10 Jun 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Jun 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
shoes theft in a showroom at shimla, caught in cctv.
शो रूम प्रबंधक ने इस सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है - फोटो : Demo pic

राजधानी शिमला के मालरोड स्थित एक शो रूम से एक महिला के साथ आई दो लड़कियों ने सुनियोजित तरीके से जूते चुरा लिए। चोरी को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि किसी को कोई शक भी नहीं हुआ।

विज्ञापन


लेकिन उनकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब शो रूम प्रबंधक ने इस सीसीटीवी की फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है और लोगों से अपील की है कि इन्हें पकड़ने में मदद करें। इस बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक महिला दो युवतियों के साथ शो रूम में दाखिल होती है। इनमें से एक लड़की चालाकी के साथ जूते स्कर्ट में छिपा कर बाहर ले जाती है। उसके बाद वह महिला और उसके साथ खड़ी दूसरी लड़की भी बाहर निकल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग कहीं और, कमरा कहीं और दे दिया

shoes theft in a showroom at shimla, caught in cctv.
शिमला शहर में होटल के कमरों को लेकर पर्यटकों के साथ हो रही ठगी के मामले में थाना सदर में मुकदमा किया गया है।

शिमला शहर में होटल के कमरों को लेकर पर्यटकों के साथ हो रही ठगी के मामले में थाना सदर में मुकदमा किया गया है। महिला सैलानी ने हिमाचल प्रदेश हेल्पलाइन टूरिज्म के जरिये होटल गुलमर्ग रिजेंसी में कमरा बुक किया और अग्रिम राशि के तौर पर 8500 रूपये भी दिए।

सात जून को जब वह होटल गुलमर्ग पहुंची तो वहां पता चला कि उसके नाम से कोई कमरा बुक नहीं है। इसके बाद महिला ने हिमाचल प्रदेश हेल्पलाइन टूरिज्म के नंबर पर कॉल किया और मामले की जानकारी दी। इस पर महिला को उन्होंने कहा कि शारदा होटल में कमरा बुक किया गया है।

इस पर महिला ने कहा कि जब उसने होटल गुलमर्ग में कमरा बुक किया है तो वह उसे इसी होटल में कमरा मुहैया करवाए। महिला का आरोप है कि यह कहने पर उसके साथ गाली गलौज किया गया । उसके साथ धोखाधड़ी भी की गई है। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed