फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Police Starts Investigation in Sex Racket Case.

होटल में सेक्स रैकेट चलाकर लाखों कमा चुकी थी शातिर महिला

Mon, 27 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Feb 2017 12:00 AM IST
Shimla Police Starts Investigation in Sex Racket Case.

शिमला शहर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गई महिला के बैंक खाते में लाखों की रकम होने का पता चला है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। सोमवार को आरोपी महिला के बैंक खातों को पुलिस टीम खंगालेगी। महिला के पास से बरामद बैंक की पास बुक से यह पता चला है।



महिला इतनी शातिर है कि पुलिस की गिरफ्त में आते ही इसने मोबाइल सिम कहीं गायब कर दी। लाख कोशिशों के बाद वह सिम पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसके कनेक्शन कई हाइप्रोफाइल लोगों से भी हो सकते हैं।


उन लोगों की पहचान उजागर करने की पुलिस कोशिश कर रही है। हालांकि शुरूआती पूछताछ में कई खुलासे जांच टीम के सामने किए हैं। क्या लड़कियों को यह जबरन इस धंधे में धके लती थी? कौन कौन इसके कृत्य में साथ दे रहे थे इस दिशा में भी पुलिस तेजी से जांच कर रही है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में आरोपी महिला एक दिन के पुलिस रिमांड पर है। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह महिला काफी लंबे समय इस धंधे में सक्रिय है। मोबाइल के जरिए ही यह फोन पर सेक्स रेक्ट चलाती थी।

ग्राहकों से वसूलती थी मनमाने पैसे, पुलिस को भी देती थी चकमा

Shimla Police Starts Investigation in Sex Racket Case.

ग्राहकों की डिमांड के मुताबिक वह लड़कियां होटल में उपलब्ध करवाती। मनचाहा पैसा उनसे वसूल करती और लड़कियों को चंद पैसा ही देती। इस दौरान यह लड़कियों को सुरक्षा और पुलिस से बचाव का पूरा भरोसा देती।

स्मार्ट पुलिस को इस बारे में पता चल चुका था कि एक ऐसी महिला शहर में सक्रिय है। कई बार इसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया लेकिन हर बार बच निकलती। इस बार एएसपी भजन देव नेगी ने फुलप्रूफ प्लान बनाकर इस महिला को पकड़ा।

शुरूआती पूछताछ में महिला ने इधर उधर की बातें कर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। सोमवार को इसके बैंक खाते और मोबाइल डिटेल से काफी कुछ सामने आने की उम्मीद है। उन लड़कियों के भी बयान लिए गए हैं, जिनसे वेश्यावृत्ति करवाने के संगीन आरोप लगे हैं।

होटल से पकड़ा गया था सेक्स रेकेट

Shimla Police Starts Investigation in Sex Racket Case.

पुलिस ने इन्हें ओल्ड बस स्टेंड के समीप एक निजी होटल से पकड़ा था। यह होटल एक सिरमौर का व्यक्ति लीज पर चला रहा था। इसने होटल मालिक के साथ सालाना छह लाख लीज का एग्रीमेंट कर रखा है।

पुलिस इस व्यक्ति से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पहले गाइड का काम करता था अब एकाएक उसके पास इतना पैसा कहां से आया कि उसने लीज पर छह लाख में होटल ही ले लिया। 

एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि आरोपी महिला के बैंक खाते सोमवार को खंगाले जा रहे हैं। महिला अभी पुलिस रिमांड पर है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed