{"_id":"571129a64f1c1b74124a6b92","slug":"shimla-lady-police-caught-a-person-with-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर महिला पुलिस ने पकड़ा शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर महिला पुलिस ने पकड़ा शातिर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
आरोपी ट्रैफिक पुलिस में तैनात महिला पुलिस कांस्टेबल बेला सैम्युल की मदद से पकड़ा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला टूटीकंडी बाइपास रोड पर पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से प्रतिबंधित दवा (एन 10 ) 220 गोलियां और कोरेक्स की 20 बोतलें बरामद की गई।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान कोटखाई के प्रद्युम्न (36) के तौर पर हुई है। एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। यह आरोपी ट्रैफिक पुलिस में तैनात महिला पुलिस कांस्टेबल बेला सैम्युल की मदद से पकड़ा गया।
विज्ञापन
महिला पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है। इस पर वह ग्राहक बनकर आरोपी के पास पहुंची। उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस बात की पुष्टि एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने की है।
विज्ञापन