फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sharp weapons recovered from two vehicles at una, 9 punjabi youth arrested.

बड़ी साजिश का पर्दाफाश, तेजधार हथियारों के साथ पकड़े पंजाब के 9 युवक

Sat, 09 Jul 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 09 Jul 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
Sharp weapons recovered from two vehicles at una, 9 punjabi youth arrested.
पुलिस ने 9 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है जो पंजाब के होशियारपुर एवं नवांशहर के बताए जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला ऊना के वनगढ़ स्थित बाबा गामेशाह डेरा में चल रहे गद्दी विवाद के बीच बुधवार को दो गाड़ियों से हथियार बरामद होने से हड़कंप मच गया। विवाद के कारण पहले ही पूरे क्षेत्र में पुलिस निगरानी रखे हुए है।

विज्ञापन


बुधवार को डेरे में उस समय बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ जब पुलिस ने डेरे के समर्थकों की दो गाड़ियों से तेजधार हथियार बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने 9 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है जो पंजाब के होशियारपुर एवं नवांशहर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वनगढ़ स्थित डेरा गामेशाह में दो गुटों के बीच गद्दी को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण पंजाब से भारी संख्या में समर्थक वनगढ़ पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने मामले पर पूरी सतर्कता से नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में मिले हथियार

Sharp weapons recovered from two vehicles at una, 9 punjabi youth arrested.
जांच के दौरान दो गाड़ियों से गंडासे, तलवारें, डंडे सहित अन्य हथियार बरामद किए। - फोटो : अमर उजाला

इसी कड़ी में पुलिस ने बुधवार को डेरा में मौजूद समर्थकों के वाहनों की चेकिंग की। जांच के दौरान दो गाड़ियों से गंडासे, तलवारें, डंडे सहित अन्य हथियार बरामद किए।

तेजधार हथियार रखने के आरोप में जसवीर सिंह, पलविंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, हरजिंद्र सिंह, गुरजिंद्र सिंह, सतीश कुमार, मंदीप, अमनदीप व हरप्रीत सभी निवासी पंजाब को हिरासत में लिया है।

एएसपी मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गाड़ियों में हथियार बरामद हुए हैं। इस कारण नौ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है।

Published By Ashok Chauhan

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed