{"_id":"59a2839a4f1c1bb74d8b456b","slug":"school-teacher-eve-teasing-with-girl-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने छेड़ी छात्रा, गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में किया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने छेड़ी छात्रा, गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में किया बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, खज्जियार (चंबा)
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के खजियार शहर के साथ सटी ग्राम पंचायत के एक सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला 22 अगस्त का है।
विज्ञापन
शनिवार को बच्ची के साथ हुई इस घटना के संदर्भ में परिजन, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण पुलिस थाना सदर पहुंचे। वहीं, अन्य ग्रामीणों ने स्कूल परिसर का घेराव कर दिया। देर रात तक ग्रामीणों ने शिक्षक को बाहर नहीं आने दिया।
विज्ञापन
सभी इसे लोगों के हवाले करने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत करवाया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि 22 अगस्त को उनकी बेटी के साथ विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
बच्ची ने 24 अगस्त को प्रधानाचार्य को अध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत दी। अध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत मिलने के बाद प्रधानाचार्य ने कमेटी बुलाकर अध्यापक और लड़की में समझौता करवाया।
25 अगस्त की रात पीड़ित छात्रा ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। शनिवार को परिजन, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को लेकर स्कूल पहुंचे। इसके बाद आरोपी अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से असंतुष्ट परिजन, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण सदर थाना चंबा में अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे।
जहां पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। लेकिन, अभी तक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पाया था। वहीं, दूसरी ओर देर शाम तक ग्रामीण उक्त अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के बाहर डटे रहे।
स्कूल में ही कैद कर दिए जाने से स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद चंबा से पुलिस की एक टीम मौके के लिए रवाना हुई। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि इस बारे सूचना मिली है। कहा कि ऐसे अध्यापकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज होना चाहिए।