फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjauli College case: Evidence found against former principal in Rs 80 lakh scam, investigation completed

संजौली कॉलेज मामला: 80 लाख रुपये के घपले में पूर्व प्राचार्य के खिलाफ मिले सुबूत, जांच पूरी

Tue, 06 Jul 2021 12:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 12:41 PM IST
सार

शिक्षा विभाग से भी पूर्व अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगने की कवायद शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि अभियोजन स्वीकृति मिलते ही ब्यूरो कोर्ट में इस मामले से संबंधित चार्जशीट दाखिल कर देगा। 

विज्ञापन
Sanjauli College case: Evidence found against former principal in Rs 80 lakh scam, investigation completed
जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में हुए करीब 80 लाख के घोटाले की जांच विजिलेंस ने पूरी कर ली है। जांच में तत्कालीन प्राचार्य एवं पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक और वरिष्ठ सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ घपले के सुबूत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि कॉलेज में ढाई साल तक कैश बुक नहीं भरी गई। विभिन्न सामान की खरीद, हॉस्टल फीस, बिलों और सरकार से मिली ग्रांट की राशि में यह गबन किया गया। अब ब्यूरो ने मामले की चार्जशीट तैयार करनी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग से भी पूर्व अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अभियोजन स्वीकृति मिलते ही ब्यूरो कोर्ट में इस मामले से संबंधित चार्जशीट दाखिल कर देगा। बता दें कि साल 2016 में पूर्व प्राचार्य ने तत्कालीन सीनियर असिस्टेंट से कैश बुक का ब्योरा मांगा था। अधिकारी ने रिकॉर्ड मेंटेन करने के लिए कुछ समय मांगा तो प्राचार्य ने इसकी सूचना शिक्षा निदेशालय को भेज दी। इस पर तत्कालीन शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने जांच के आदेश दे दिए। प्रारंभिक जांच में सीनियर असिस्टेंट पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने मामले की विजिलेंस जांच के आदेश दिए। ब्यूरो ने करीब पांच साल तक जांच करने के बाद अब मामले में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed