फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rs 33 lakh online fraud with hotel owner of Shimla

राजधानी शिमला के नामी होटल मालिक से 33 लाख की ऑनलाइन ठगी

Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Rs 33 lakh online fraud with hotel owner of Shimla

राजधानी के एक नामी होटल के मालिक को शातिरों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। इससे पहले कि होटल मालिक को इस ठगी का पता चलता, उसके चार अलग-अलग बैंक खातों से 33 लाख गायब हो चुके थे। 

विज्ञापन


  सदर पुलिस ने होटल मालिक गोपाल अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में होटल मालिक गोपाल अग्रवाल का कहना है कि मंगलवार को वह गुड़गांव गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक उनके बीएसएनएल मोबाइल नंबर पर चार बार बैंक की ओर से ओटीपी मैसेज आया। होटल मालिक हैरान थे कि बिना नेट बैंकिंग इस्तेमाल किए आखिर ऐसे मैसेज क्यों आ रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते से निकासी का पता करने के लिए होटल मालिक ने तुरंत शिमला में अपने बेटे को फोन लगाया। पता किया कि आखिर कौन उनके खाते से पैसे निकाल रहा है? बेटे ने बताया कि घर से किसी ने पैसा नहीं निकाला है, न ही कोई बैंक गया है। इसी बीच होटल मालिक का मोबाइल नंबर भी बंद हो गया।

  शुक्रवार सुबह होटल मालिक जैसे ही शिमला पहुंचे तो सबसे पहले बैंक जाकर खाते चेक किए। पता चला कि चार अलग अलग खातों से लाखों रुपये गायब है। होटल मालिक के अनुसार उनके, उनकी पत्नी, बेटे की पत्नी और होटल के नाम से खोले खातों से कुल 33 लाख रुपये गायब है।


 

ऐसे अंजाम दी लाखों ठगी की वारदात

Rs 33 lakh online fraud with hotel owner of Shimla
शातिरों ने चंद हजार रुपये ही खाते में छोड़े हैं। इसके बाद होटल मालिक ने तुरंत सदर थाने में शिकायत दे दी। शिकायत मिलते ही सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बीएसएनएल कंपनी से संपर्क साधा और साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच के अनुसार किसी ने होट लमालिक का डूप्लीकेट मोबाइल नंबर सोलन से जारी करवा लिया है। शातिरों ने इस मोबाइल नंबर के जरिये होटल मालिक के खातों से पैसों की निकासी कर दी।

नेट बैंकिंग के जरिए जो लेन देन किया, उसका ओटीपी मैसेज खाते से जुड़े इस डूप्लीकेट मोबाइल नंबर पर आता रहा और शातिरों ने 33 लाख रुपये उड़ा दिए। होटल के खाते से 14 लाख जबकि परिवार के सदस्यों के नाम खोले तीन खातों से 19 लाख उड़ाए गए।

होटल मालिक के अनुसार यह चारों खाते इसी मोबाइल नंबर से जुड़े थे। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने होटलमालिक के खातों से निकाले 33 लाख रुपये निकालने के बाद बारी बारी चार दूसरे बैंकों में शिफ्ट कर दिए।

ये पैसा दो लोगों के खातों में शिफ्ट किया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला का कहना है कि होटलमालिक से ठगी का मामला सामने आया है जिसकी जांच शुरू कर दी है।

अब इन पहलुओं पर घूमी जांच
आखिर शातिरों के पास होटलमालिक के बैंक खातों की जानकारी कहां से आई? होटलमालिक के पास मोबाइल नंबर चालू हालत में होने के बावजूद शातिरों ने कैसे डूप्लीकेट नंबर हासिल कर लिया। आखिर ठगी करने वाले दोनों शातिर कौन हैं? पुलिस आने वाले दिनों में इन सवालों के जवाब पता करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed