फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Retired army soldier shot himself at arki, solan.

सुसाइड नोट लिखकर रिटायर फौजी ने खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की/दाड़लाघाट (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की/दाड़लाघाट (सोलन) Updated Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Retired army soldier shot himself at arki, solan.
खुद को चौदह साल से परेशान बताकर डबल बैरल बंदूक से गोली चलाकर अपनी जान ले ली। - फोटो : Demo pic

रिटायर फौजी ने सुसाइड नोट में खुद को चौदह साल से परेशान बताकर डबल बैरल बंदूक से गोली चलाकर अपनी जान ले ली। मामला हिमाचल के जिला सोलन के अर्की का है। हालांकि, इन्हें परेशानी क्या थी इसका जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना मांगू गांव की है। धनी राम भट्टी (73) ने बुधवार रात उस समय गोली चलाई, जब परिवार के सभी सदस्य घर की दूसरी मंजिल में सो रहे थे। पुलिस के अनुसार धनी राम ने निचली मंजिल में बने बाथरूम को भीतर से बंद किया।
विज्ञापन


फिर बंदूक की नली पेट से सटाकर पैर से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाथरूम के पास पहुंचे पर भीतर से बंद होने की वजह से उसे खोल नहीं पाए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी यहां जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर देखा तो दम तोड़ चुका था धनीराम

Retired army soldier shot himself at arki, solan.
सभी ने मिलकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा लेकिन धनी राम दम तोड़ चुका था। - फोटो : Demo pic

सभी ने मिलकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा लेकिन धनी राम दम तोड़ चुका था। आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम के बाद धनी राम का शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मामला आत्महत्या का है। सुसाइड नोट में भी किसी पर परेशान करने के आरोप नहीं लगाए गए हैं। हालांकि, परिजनों के अलावा पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed