फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Report illegal tree felling in Mandi

यहां चल रहा था पेड़ों का अवैध कटान, मौके पर मिले 395 ठूंठ

Sat, 24 Jun 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 Jun 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
Report illegal tree felling in Mandi

मंडी की कतांडा बीट में फॉरेस्ट गार्ड की मौत के बाद गठित विभागीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। रिपोर्ट में कतांडा के जंगल से 395 पेड़ काटे जाने की बात सामने आई है। कमेटी को इतने पेड़ों के ठूंठ मिले हैं जिनमें 161 नए जबकि 234 पुराने हैं। इनमें 25 पेड़ों की लकड़ी भी जांच टीम को मौके पर पड़ी मिली।

विज्ञापन


रिपोर्ट के तथ्य से कतांडा में अवैध कटान की तस्दीक हुई है। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अब लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार को फैसला लेना है। शुक्रवार को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में चौथी व पांचवीं श्रेणी के 104 पेड़ काटे जाने की भी पुष्टि हुई है। इनमें कुछ पेड़ स्थानीय लोगों द्वारा गमी व खुशी के लिए भी काटे गए थे।
विज्ञापन


वहीं, साल 2011-12 और 2013-14 में एलाट हुए 208 पेड़ों की लकड़ी वन निगम की थी। कमेटी के अध्यक्ष एपीसीसीएफ एचएस डोगरा ने बताया कि कमेटी ने क्षेत्र की फैक्चुअल स्टेटस रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की मौत के बाद कतांडा के जंगलों में वन माफिया के सक्रिय होने और बड़े पैमाने पर अवैध कटान की बातें सामने आई थीं। सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी रिपोर्ट में अवैध कटान की पुष्टि के बाद अगली कार्रवाई के लिए गेंद अब सरकार के पाले में चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed