{"_id":"98afc8287a722b95d46e2d3d79ea24a4","slug":"renuka-dam-land-purchase-case-fir-againest-four-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका डैम भूमि सौदा: चार अफसरों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेणुका डैम भूमि सौदा: चार अफसरों पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Updated Fri, 03 Apr 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली को पेयजल और हिमाचल को बिजली उपलब्ध करवाने वाले महत्वाकांक्षी रेणुका बांध निर्माण के लिए भू खरीद में हुए फर्जीवाड़े की प्रारंभिक जांच में चार अफसर लपेटे में आए हैं। वीरवार को विजिलेंस ने राजस्व और डैम में लगी एचपीसीएल कंपनी के चार अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
उक्त अधिकारी राजपत्रित और मैनेजर स्तर के बताए जा रहे हैं। विजिलेंस की मानें तो इस मामले में कुछ और अफसरों के खिलाफ भी जांच के बाद कार्रवाई हो सकती है। रेणुका बांध पहले तो पर्यावरण मंजूरी के चक्कर में फंसा रहा। इस बीच भू सौदे में फर्जीवाड़े का मामला उठा। वर्ष 2013 में ही सीएम वीरभद्र सिंह ने इसकी जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इस मामले की जांच पूर्व में एडीसी मनमोहन शर्मा ने की थी। चल रहे विधानसभा बजट सत्र में भी इस मसले पर खूब हंगामा होने से सीएम के जांच के कड़े निर्देशों के बाद अब चार अफसरों पर एफआईआर दर्ज की गई है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार इन अधिकारियों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। हालांकि, विभाग इस मामले में फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। यही कारण है कि अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन
डीएसपी विजिलेंस नाहन आरपी जसवाल का कहना है कि भूमि खरीद मामले में चार अधिकारियों पर केस दर्ज कर उन्हें तलब किया है। कुछ अन्य की गिरफ्तारी भी हो सकती है।