स्कूल जा रही दो छात्राओं से अगवा कर किया दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह स्कूल के लिए निकली दो नाबालिग छात्राओं को युवकों ने कार में जबरन बिठाकर अगवा कर लिया। फिर इनके साथ दुराचार किया गया। फिलहाल एक आरोपी पकड़ा गया है। यह मामला हिमाचल के जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस ने दुराचार के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बंजार में शुक्रवार को दो नाबालिग लड़कियां स्कूल में पढ़ने जा रही थीं कि इस बीच दो आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में बिठा लिया। इसके बाद इन्हें अपने ठिकाने पर ले जाकर इनसे दुराचार किया। शाम को जब लड़कियां घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों को चिंता हुई।
पुलिस के हत्थे चढ़ा एक आरोपी
बाद में चिंतित परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू करते हुए शुक्रवार रात को करीब ग्यारह बजे नाबालिगों को एक जगह से बरामद कर लिया। इसके साथ ही एक आरोपी को पुलिस ने अपने शिकंजे में ले लिया।
वहीं, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़कियों का मेडिकल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द दूसरे आरोपी को भी काबू कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।
दुराचार के प्रयास मामले में दो लोगों से पूछताछ
उधर, चिंतपूर्णी में मेलों के दौरान पटियाला की नाबालिगा से छेड़खानी और दुराचार के प्रयास मामले में पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के मामा और उनके पड़ोसी युवक को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस ने उस जगह की भी शिनाख्त कर ली है, जहां पर मेलों के दौरान रात के समय पीड़िता, उसका मामा और अन्य लोग ठहरे थे।
पीड़िता के मामा ने बताया कि उन पर रंजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लड़की का भाई रोजाना मारपीट करने पर उतारू हो रहा है, जिसकी एफआईआर पटियाला पुलिस में दर्ज करवा दी है। उधर, डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। मामले को लेकर पुलिस की टीम पटियाला भी गई हुई है, लड़की और उसके परिजनों को भी थाने में बुलाया गया है।