नाबालिग के साथ दुराचार, आठ माह से है गर्भवती, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर सदर थाना में नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। जांच में यह भी पता चला है कि नाबालिग आठ माह से गर्भवती है। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर थाना में 17 साल की एक नाबालिग ने बयान दर्ज करवाया है कि उसके साथ उसी के गांव के एक व्यक्ति ने दुराचार किया।
पीड़िता का कहना है कि आज से करीब सात से आठ माह पहले देर रात जब वह करीब 12 बजे शौचालय जाने के लिए उठी तो उनके घर के साथ रहने वाला एक व्यक्ति आया और उसे पकड़ लिया जिसके बाद उसने उसके साथ दुराचार किया। बाद में उसने कहा कि अगर उसने किसी को यह सब बात बताई तो वह उसे जान से मार देगा।
नाबालिग का कहना है कि इसके करीब 15 दिन बाद उसने दोबारा उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद भी उसने उसे किसी को न बताने को कहा। इस बारे में तीन से चार दिन पहले उसकी माता को उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि नाबालिगा आठ माह से गर्भवती भी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।