फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with deaf and dumb girl at kinnaur.

मूक बधिर नाबालिग से दरिंदगी, घर में घुसकर किया रेप

Fri, 18 Sep 2015 10:03 AM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
rape with deaf and dumb girl at kinnaur.

घर में अकेला पाकर एक शख्स ने मूक बधिर नाबालिग के साथ दुराचार कर डाला। आरोपी इसी गांव का रहने वाला है और दो बच्चों का बाप भी है। नाबालिग से दरिंदगी का ये मामला हिमाचल के किन्नौर जिले में सामने आया है। यहां भावानगर थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर नाबालिग के साथ दो बच्चों के बाप ने दुराचार कर डाला।

विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के दादा की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। निचार सीएचसी में महिला चिकित्सक न होने के कारण पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ भेजा है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण निचार सीएचसी में करवाया है। पुलिस के अनुसार दीपक ने नाबालिग के घर में घुस कर दुराचार किया है।
विज्ञापन

घर में अकेली थी नाबालिग

rape with deaf and dumb girl at kinnaur.

वारदात के समय नाबालिग के परिजन किसी काम से बाहर गए थे। आरोपी इसका फायदा उठाकर कमरे में जा घुसा। पीड़ित का दादा घर के निकट खेत में काम करने गया था। इस बीच उसने घर के पिछली तरफ खिड़की से आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। बुधवार रात को पीड़ित के दादा ने आरोपी के खिलाफ भावानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।


पुलिस ने आईपीसी 376ए 452 और 3,4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने घटना की पुष्टि की है। उधर क्षेत्र में इस शर्मनाक घटना की लोग कड़ी निंदा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलो में सख्त सजा होनी चाहिए ताकि कोई भी गलत काम करने से पहले सौ बार सोचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed