फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   rape cases in chamba and sirmour

रात को नाबालिग को घर से उठा ले गया दरिंदा, बनाया हवस का शिकार

Mon, 18 Jul 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, माजरा/ पांवटा (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, माजरा/ पांवटा (सिरमौर) Updated Mon, 18 Jul 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
rape cases in chamba and sirmour

नाबालिग के परिजन किसी रिश्तेदार के घर गए थे। आरोपी देर रात नाबालिग को उठा कर ले गया और उसे हवस का शिकार बनाया। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। माजरा पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजन किसी रिश्तेदार के घर गए थे। आरोपी देर रात नाबालिग को उठा कर ले गया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया।

विज्ञापन


इसके बाद पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। पीड़िता का मेडिकल होने के बाद, दुराचार और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। माजरा पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले एक गांव में मामला हुआ है। पीड़ित लड़की के पिता की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है जिसमें कहा गया है कि विगत रात अपने रिश्तेदार के घर परिवार सहित गए थे। घर में अकेली नाबालिग बेटी(15) थी। देर रात करीब 2 बजे मकान पर पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन


जैसे ही लड़की घर से बाहर निकली। गांव के आरोपी युवक उठा कर अपने घर ले गया जहां पर रात को नाबालिग से दुराचार किया तथा किसी को इस वारदात के बारे में बताने पर जान से मारने की भी धमकियां दी गई। सुबह 6 बजे जैसे ही पीड़िता के परिजन घर पहुंचे। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बता दी। रविवार को परिजनों ने पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने  बताया कि नाबालिग पीड़िता के पिता की तरफ से शिकायत दर्ज हुई है जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोप सलिंद्र सिंह(22) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 तथा पोस्को एक्ट की धारा-4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को दबोचने के लिए टीम रवाना कर दी गई है।

नाबालिगा को झांसा देकर दुराचार करने का मामला दर्ज

rape cases in chamba and sirmour

सिहुंता (चंबा)। उपमंडल भटियात के एक गांव से नाबालिग के गायब हो जाने से उसके परिजन सकते में हैं। नाबालिग के एक पूरा दिन और पूरी रात गायब रहने के बाद जब परिजन इसकी शिकायत करने पुलिस के पास जा रहे थे तो उन्हें अपनी लड़की सिहुंता में एक युवक नरेंद्र कुमार पुत्र सुनीत कुमार गांव बिलपुर डाकघर खरगट के साथ दिखी।

जिस पर परिजनों ने फौरन लड़की को अपने पास बुला लिया। नरेंद्र कुमार मौका मिलते की नौ दो ग्यारह हो गया। इस पर नाबालिग की मां की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई कि उक्त युवक झांसा देकर उसकी बेटी को अपने साथ ले गया था। ऐसे में हो

सकता है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुराचार भी किया हो। लिहाजा पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक पर पोक्सो एक्ट व भादंसं की धारा 366 व 363 के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल करवाने भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed