शिमला के होटल में युवती के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक निजी होटल में करनाल से आई एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। युवती पानीपत के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ शिमला आई थी। युवती का आरोप है कि आरोपी पेशे से ठेकेदार है और वह उसे शिमला में नौकरी दिलाने का वायदा कर लाया था।
रात को आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। मंगलवार सुबह लड़की ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल किया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सदर में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
लड़की ने पुलिस को कॉल कर सुनाई आपबीती
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती को लेकर रात करीब 11 बजे निजी होटल में पहुंचा आरोपी के साथ दो लोग और थे। इन्होंने अलग-अलग कमरे लिए। रात को आरोपी लड़की के कमरे में दाखिल हुआ।
इस दौरान लड़की के चीखने चिल्लाने की आवाजें किसी ने नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि सुबह लड़की करीब सवा दस बजे के करीब आरोपी के साथ ही होटल से निकली और लक्कड़ बाजार की तरफ गई। वहां मौका मिलने के बाद पुलिस को कॉल कर आपबीती सुनाई।
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर हर पहलू पर जांच की जा रही है।