फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in mandi.

गांव के युवक ने ही लूट ली नाबालिग की आबरू

Tue, 31 Mar 2015 08:27 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
rape case in mandi.

गांव के ही एक युवक ने नाबालिग को हवस का शिकार बना डाला। वह कई दिनों से उसे फोन पर भी संपर्क कर रहा था। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। मंडी जिले के करसोग उपमंडल के निहरी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार करसोग क्षेत्र के एक गांव के एक युवक पर नाबालिग के साथ कई माह से फोन पर संपर्क करता था। आरोपी निहरी में दुकान करता है। आरोपी युवक ने नाबालिग को जंगल में बुला कर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी

rape case in mandi.

नाबालिग ने बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो जान से हाथ धो बैठोगी। आरोपी ने दुराचार के बाद उससे मारपीट भी की। नाबालिग के परिजनों ने करसोग थाना में आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करवाया।

करसोग थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed