फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in kangra himachal.

बच्ची से रेप करने वाले टीचर का मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला

Fri, 18 Dec 2015 08:55 AM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
rape case in kangra himachal.

जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के शाहपुर क्षेत्र के एक दुर्गम गांव में बस के इंतजार में खड़ी स्कूल जा रही आठ साल की बच्ची को लिफ्ट देकर रास्ते में दुराचार करने के आरोपी जेबीटी शिक्षक को उग्र भीड़ ने जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी शिक्षक को जूतों की माला पहनाकर उसके मुंह पर कालिख पोत दी।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी को स्कूल से गिरफ्तार कर जीप में ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में सैकड़ों ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया। जिस जीप में आरोपी बैठा था उस पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिस जवानों को भी हल्की चोटें आईं। ग्रामीणों ने आरोपी की स्कूटी तक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीडि़त बच्ची का मेडिकल करवा लिया है। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

सड़क पर जोर-जोर से रोने लगी बच्ची

rape case in kangra himachal.

बच्ची को उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सरकारी स्कूल में जेबीटी शिक्षक है। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह आठ साल की मासूम छात्रा की दादी उसे स्कूल भेजने के लिए स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान आरोपी जेबीटी शिक्षक विजय कुमार (42) अपनी स्कूटी पर आया और उसने बच्ची को लिफ्ट दे दी। आरोप है कि थोड़ी दूर आगे सुनसान जगह पर आरोपी शिक्षक ने बच्ची से दुराचार किया और फरार हो गया। बच्ची सड़क पर जोर-जोर से रोने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग बच्ची के पास पहुंचे। बच्ची को दादी के पास ले गए जहां उसने आपबीती सुनाई।

पिटाई कर पहनाई जूतों की माला, मुंह पर पोत दी कालिख

rape case in kangra himachal.

इसके बाद बच्ची की दादी शिकायत करने शाहपुर थाने पहुंची। यहां से पुलिस टीम आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने स्कूल पहुंची। शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस टीम जैसे ही बीच रास्ते पहुंची सैकड़ों ग्रामीणों ने जीप को घेर लिया। उग्र भीड़ ने पुलिस से कहा कि आरोपी को हमारे हवाले कर दो। पुलिस के इनकार करने पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिस जवान को हल्की चोटें आईं। आरोपी शिक्षक को घसीटकर भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की।

उसको जूतों की माला पहनाकर उसके मुंह पर कालिख पोत दी। गुस्सा शांत नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने आरोपी की स्कूटी भी जला दी। मामला उग्र होने पर डीएसपी हितेश लखनपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र भीड़ को काफी जद्दोजहद के बाद शांत कराया और आरोपी को थाने ले जाया गया। आरोपी शिक्षक पिछले दस सालों से इसी क्षेत्र में नौकरी कर रहा था।

बच्ची से दुराचार के आरोप में सरकारी स्कूल के शिक्षक विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्को एक्ट के तहत उसके खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। उग्र भीड़ ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया था। आरोपी से हल्की मारपीट भी हुई है। -हितेश लखनपाल, डीएसपी धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed