{"_id":"58d2ab744f1c1bb6681a4ed8","slug":"rape-case-in-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के सफाई कर्मी ने नाबालिग से दुराचार कर बनाया गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर परिषद के सफाई कर्मी ने नाबालिग से दुराचार कर बनाया गर्भवती
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला हमीरपुर की नगर परिषद सुजानपुर में कार्यरत एक सफाई कर्मी नाबालिग से दुराचार करने के बाद फरार हो गया। आरोपी पालमपुर का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी अपने परिवार के साथ सुजानपुर में किराये के मकान में रहता है। मकान मालिक की नाबालिग बेटी से सफाई कर्मी बीते पांच-छह माह से शारीरिक संबंध बना रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल में नाबालिग के चेकअप करवाया तो चिकित्सकों ने बताया कि वह पांच माह से गर्भवती है। नाबालिग से पूछताछ करने पर पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया है। पीड़ित की शिकायत पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
एएसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी है। शीघ्र उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन