फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in bilaspur himachal pradesh.

नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Dec 2015 10:23 AM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
rape case in bilaspur himachal pradesh.

नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और नाबालिग का अपहरण करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सात दिसंबर को आरोपी युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग से दुराचार को अंजाम दिया।
विज्ञापन

किसी तरह चंगुल से भागकर घर पहुंची नाबालिग

rape case in bilaspur himachal pradesh.

किसी तरह से नाबालिग उसके चंगुल से भागकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद नाबालिग की मां ने सदर थाना में पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 363, 366 ए, 376, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed