फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rape case at Mandi.

चार साल की बच्ची और मंदबुद्धि युवती से दुराचार

Thu, 14 Aug 2014 10:21 PM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rape case at Mandi.

मंडी के करसोग में चार साल की बच्ची और एक मंदबुद्धि युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पहले मामले में दुराचार पीड़ित बच्ची की मां ने गांव के ही एक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बच्ची की मां के मुताबिक युवक उसकी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल करवा दिया है। फिलहाल, युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के सब जज कोर्ट करसोग में बयान दर्ज करवा दिए हैं।

शादी का झांसा देकर किया दुराचार

Rape case at Mandi.

दूसरे मामले में मंदबुद्धि युवती (23) के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। लड़की की मां ने करसोग थाना में मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि दो महिलाएं हमीरपुर के एक गांव के व्यक्ति के साथ मिलकर लड़की को अपने साथ हमीरपुर ले गए।

यहां लड़की की एक व्यक्ति से शादी करवाई जानी थी, लेकिन शादी नहीं हुई। पीड़ित लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की जिस व्यक्ति के साथ शादी करवाई जा रही थी, उसने उसके साथ रेप किया। डीएसपी कुलभूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। लड़की का मेडिकल करवा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed